लातेहार. जिले के छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के ओपाग गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है. गांव निवासी दिग्दार सिंह शनिवार को अपने पालतू मवेशियों को जंगल की ओर चराने ले गए थे. शाम को जब वे मवेशियों को लेकर वापस घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि मवेशियों के झुंड के साथ नीलगाय का एक छोटा बच्चा भी चला आया है.
ग्रामीण ने दी सूचना, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
नीलगाय के बच्चे के मवेशियों के साथ घर आने के बाद दिग्दार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग की टीम को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रविवार की सुबह ओपाग गांव पहुंची और नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे व संरक्षण में ले लिया. ग्रामीण की इस सतर्कता और सहयोगात्मक पहल की लोग सराहना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगरा में जुटी भारी भीड़, बनी रणनीति
