लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के पतकी गांव के पास सोमवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. दुर्घटना के बाद समाजसेवी अख्तर अंसारी और कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने मानवीय पहल करते हुए घायलों को निजी वाहन से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया.
लातेहार सदर अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार
अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया. घायलों की पहचान डुमरियाटांड़ निवासी रविंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह, दोनों पिता बबन सिंह, के रूप में हुई है. बताया गया कि रविंद्र और सतेंद्र आपस में जुड़वा भाई हैं. वहीं, तीसरा घायल पतकी निवासी नीरज राम है.
दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर
जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. हादसे के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद की. समय पर अस्पताल पहुंचाये जाने से तीनों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी.
बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रविंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. वहीं, नीरज राम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
