नेतरहाट मुखिया अंतरराज्यीय क्षेत्र भ्रमण के लिए चयनित

नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेसिया का चयन झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित अंतरराज्यीय क्षेत्र भ्रमण के लिए हुआ है.

लातेहार. नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेसिया का चयन झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित अंतरराज्यीय क्षेत्र भ्रमण के लिए हुआ है. इस उपलब्धि से जिले के पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है. 17 से 22 मार्च तक श्री नगेसिया हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे. इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर उन्नत योजनाओं और नवाचारों का अध्ययन करना है. यात्रा से प्राप्त अनुभवों का लाभ नेतरहाट पंचायत और जिले के विकास में मिलेगा. दूसरी उपलब्धि : मुखिया रामबिशुन नगेसिया पहले भी जिले का मान बढ़ा चुके हैं. गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परेड में शामिल होने के लिए उनका चयन किया गया था. अब एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जो उनकी सक्रियता और कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है. मुखिया ने पंचायती राज विभाग और जिले वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा कि यह अवसर उनके लिए गर्व का क्षण है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि रामबिशुन नगेसिया का चयन यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी अपनी कार्यक्षमता और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >