लातेहार में एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी लल्लू गंझू गिरफ्तार, घर पर छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

लातेहार पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोपी लल्लू गंझू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है. आरोपी को लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया है.

बारियातू, लातेहार: स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को लंबे समय से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के आरोपी लल्लू गंझू को उसके घर से गिरफ्तार कर लातेहार मंडल कारा भेज दिया. थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 08/26 का फरार अभियुक्त बालूभांग पंचायत के डाकादीरी गांव स्थित अपने घर में छिपकर रह रहा है.

गुप्त सूचना पर गठित की गयी टीम

सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद के मार्गदर्शन में छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने डाकादीरी गांव स्थित लल्लू गंझू के घर पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही अभियुक्त भागने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और थाना ले आये.

यह भी पढ़ें : मेदिनीनगर में जर्जर कल्वर्ट ने रोका आवागमन, एक साल से चार पहिया वाहनों का रास्ता बंद

एनडीपीएस एक्ट की कई धाराओं में दर्ज है मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि लल्लू गंझू, पिता पच्चु गंझू के खिलाफ स्थानीय थाना में कांड संख्या 08/26 दर्ज है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(सी), 18(बी), 22, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया.

छापामारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापामारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार और छोटू पांडा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >