नक्सलियों ने आठ वाहनों को फूंका, मजदूर बंधक

थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के तुरीसोत गांव स्थित महुआटांड़ जंगल में शनिवार की शाम नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है.

चंदवा. थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के तुरीसोत गांव स्थित महुआटांड़ जंगल में शनिवार की शाम नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने कोयला समेत अन्य भूगर्भ खनिज संपदा की खोज को लेकर कोयला मंत्रालय की पहल पर थ्रीडी भूकंपीय व प्रतिरोधकता सर्वेक्षण का काम कर रही सीएमपीडीआइ (सेंट्रल माइन प्लैनिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड) कंपनी के सर्वे साइट पर दो ड्रील मशीन समेत कुल आठ वाहनों में आग लगा दी. इस दौरान नक्सलियों ने कार्य में लगे कर्मियों को बंधक भी बना लिया. जानकारी के अनुसार घटनास्थल दुरूह स्थान पर है. महुआटांड़ जंगल के बीचों-बीच दो स्थान पर सर्वे का काम हो रहा था. शनिवार की शाम करीब पांच बजे नक्सली पहुंचे. दोनों साइट पर कर्मियों को पहले बंधक बनाया. उसके बाद सर्वे कार्य में लगी दो ड्रील मशीन, दो ट्रक, दो बोलेरो व दो कैंपर वाहन को आग के हवाले कर दिया. सूचना के बाद शनिवार रात ही बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी व चंदवा पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इधर, रविवार की सुबह डीआइजी वाइएस रमेश, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव घटनास्थल पहुंचे. बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी, पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार व सीएमपीडीआइ के कर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली. डीआइजी ने कहा कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है. घटना को किस संगठन ने अंजाम दिया है, इसकी जांच की जा रही है. नक्सलियों के विरुद्ध अभियान तेज करने की बात उन्होंने कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >