अविराम कॉलेज में एचआइवी एड्स पर नेशनल सेमिनार, जागरूकता पर दिया जोर

अविराम कॉलेज में एचआइवी एड्स पर नेशनल सेमिनार, जागरूकता पर दिया जोर

चंदवा़ हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग परिसर में एचआइवी एड्स के प्रति जागरूकता को लेकर एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज से एड्स से जुड़े कलंक को मिटाना और युवाओं को इससे बचाव के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति फिरोज अहमद, विशिष्ट वक्ता डॉ एन वेंकट अप्पा राव और संस्था के सचिव इंद्रजीत भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सचिव इंद्रजीत भारती ने विषय प्रवेश कराते हुए पूर्व कुलपति के मार्गदर्शन को कॉलेज के लिए गौरव बताया. सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के सहायक प्रोफेसर डॉ एन वेंकट अप्पा राव ने नर्सिंग और फार्मेसी को उत्कृष्ट करियर बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि समग्र विकास आवश्यक है. उन्होंने एचआइवी से बचाव के वैज्ञानिक पहलुओं और सामाजिक कलंक को दूर करने पर विस्तार से चर्चा की. पूर्व कुलपति फिरोज अहमद ने स्वास्थ्य सेवाओं में इन क्षेत्रों की बढ़ती मांग को रेखांकित करते हुए एड्स से जुड़ी जानकारी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की सिफारिश की. कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से एचआइवी के प्रसार को रोकने और सामाजिक भूमिका पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी. इस दौरान प्राचार्या अनमोला शिल्पी एक्का, फार्मेसी प्रभारी हम्माद रजा सहित काफी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >