लातेहार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन, नागरिक एकादश ने जिला प्रसाशन को हराया

लातेहार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मैत्री फुटबॉल मैच में नागरिक एकादश ने जिला प्रशासन को 2-1 से हराया। खेल भावना और आपसी भाईचारे का दिखा अद्भुत नजारा।

लातेहार. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में जिला प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग, समन्वय तथा खेल भावना को बढ़ावा देना था. मैच का शुभारंभ राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया.

भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण माध्यम

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. मुकाबला में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे स्टेडियम में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा.

ये भी पढ़ें: तंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लातेहार डीसी ने लोहरदगा डीसी को लिखा पत्र

प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच बेहतर संबंध

रोमांचक एवं कांटे के मुकाबले में नागरिक एकादश ने जिला प्रशासन एकादश को 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल भावना की उपस्थित लोगों ने सराहना की. यह मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच स्वतंत्रता दिवस समारोह को और अधिक जीवंत एवं यादगार बनाने के साथ-साथ प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच बेहतर संबंध, सहभागिता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने में सफल रहा. मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, सीओ नंदकुमार राम समेत कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >