प्रखंड कार्यालय परिसर में भिड़े मुखिया व पंचायत सचिव

सदर प्रखंड के परसही पंचायत की मुखिया अनिता देवी व पंचायत सचिव सर्वेश सिंह आपस में भीड़ गये. दोनों के बीच इतनी तू-तू-मैं-मैं होने लगी.

लातेहार. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी माहौल कायम हो गया, तब सदर प्रखंड के परसही पंचायत की मुखिया अनिता देवी व पंचायत सचिव सर्वेश सिंह आपस में भीड़ गये. दोनों के बीच इतनी तू-तू-मैं-मैं होने लगी. स्थिति यह थी कि मुखिया ने पंचायत सचिव को पीटने के लिए हाथ तक उठा लिया, जिसके बाद आसपास की महिलाओं ने बीच-बचाव किया. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गयी थी. जानकारी के लिए जब मुखिया अनीता देवी को कॉल किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. नावागढ़ पंचायत के मुखिया प्रवेश उरांव ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. महिला मुखिया के साथ पंचायत सेवक का दुर्व्यवहार करने उचित नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >