स्कूलों में मना मदर डे, बच्चों को सिखायी गयी मातृत्व की परिभाषा

स्कूलों में मना मदर डे, बच्चों को सिखायी गयी मातृत्व की परिभाषा

चंदवा़ स्थानीय मेन रोड स्थित क्रिएटिव एकेडमी व ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल परिसर में मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. क्रिएटिव एकेडमी में बच्चों को मां के योगदान की जानकारी विस्तार से दी गयी. शिक्षिकाओं ने बताया कि मां घर से लेकर बाहर तक एक योद्धा के रूप में लगी रहती है. विद्यालय के सभी बच्चों ने मां के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. निदेशक डॉ मनु गुप्ता ने कहा कि मां के शिक्षित होने का मतलब पूरा परिवार शिक्षित होना है. उपप्राचार्य अमृत कौर ने कहा कि जब महिला शिक्षित होगी तो एक परिवार शिक्षित होगा. इससे एक समाज शिक्षित होगा. मौके पर कई अभिभावक व बच्चे मौजूद थे. ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में भी माताओं का भव्य स्वागत किया गया. बच्चों ने अपनी माताओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया. कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. माताओं के लिए विशेष गतिविधि की गयी. निदेशिका कादंबरी सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं. यहां बच्चों में संस्कार, संवेदनशीलता व सामाजिक जिम्मेदारियों का भी विकास होता है. विद्यार्थियों से माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम व आदर बनाये रखने का आह्वान किया. 13 को बरवाडीह–मंडल मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास

बरवाडीह. प्रखंड के बहुचर्चित बरवाडीह–मंडल मार्ग निर्माण कार्य 13 मई को स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह द्वारा शिलान्यास किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन 17 सी अंडरपास के समीप किया गया है. निर्माण कार्य 115 करोड़ रुपये की लागत से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >