जांच के दौरान कार से दो लाख से अधिक नकद बरामद

रविवार दोपहर एनएच- 75 स्थित वन विभाग के चेकनाका पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से दो लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की

चंदवा. लोकसभा चुनाव के दौरान धनबल का प्रभाव रोकने के उद्देश्य से लगातार वाहनों की सघन जांच की जा रही है. इसी क्रम में रविवार दोपहर एनएच- 75 स्थित वन विभाग के चेकनाका पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से दो लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की. जांच अभियान में दंडाधिकारी निशांत कुमार के अलावे एसआइ एसएन ओझा व एएसआइ जगतप्रकाश शर्मा शामिल थे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान 50 हजार रुपये से अधिक नकद लेकर चलना वैध नहीं है. अगर कोई भी व्यक्ति इससे अधिक राशि लेकर परिवहन करता है, तो उसे पैसों की निकासी और व्यय से संबंधी कागजात को अपने साथ लेकर चलना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >