गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल मेडिकल वैन, दी जायेगी उपचार की जानकारी

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल मेडिकल वैन, दी जायेगी उपचार की जानकारी

लातेहार ़ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लातेहार को टीबी (यक्ष्मा) मुक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है. इसी कड़ी में जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त ””””मोबाइल मेडिकल वैन”””” का परिचालन किया जा रहा है. ग्रामीणों को किया जायेगा जागरूक : यह विशेष वाहन जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करेगा. अभियान के दौरान संभावित मरीजों की पहचान की जायेगी और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया जायेगा. विभाग द्वारा इसके लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है. सभी मेडिकल वाहनों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा सके. दो सप्ताह से अधिक खांसी हो तो करायें जांच : लातेहार जिले में यह विशेष अभियान 12 और 13 फरवरी तक चलेगा. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टीबी एक गंभीर बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है. यह हवा के माध्यम से (खांसने या छींकने पर) फैलती है. इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज : दो-तीन सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, बलगम में खून आना, शाम के वक्त बुखार और रात में पसीना आना, लगातार वजन का घटना और भूख न लगना. विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर जांच और एंटीबायोटिक दवाओं के नियमित सेवन से टीबी का पूर्ण उपचार संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >