आयुष चिकित्सा शिविर में 231 मरीजों का हुआ उपचार, 800 औषधीय पौधे भी बांटे

आयुष चिकित्सा शिविर में 231 मरीजों का हुआ उपचार, 800 औषधीय पौधे भी बांटे

चंदवा़ शहर से सटे कंचन नगरी मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को आयुष विभाग की पहल पर आयुष मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान आयुर्वेद, होमियोपैथ व यूनानी चिकित्सा पद्धति के अलावे योग से ग्रामीणों का उपचार किया गया. नि:शुल्क दवाइयां भी दी गयी. आयुष चिकित्सक डॉ. अमृत राज मिश्रा ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति से बगैर किसी दुष्प्रभाव के कई रोगों का उपचार संभव है. उन्होंने जड़ी-बूटियों व औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला, इनके नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया. बताया कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है. डॉ रईस अंसारी ने युनानी चिकित्सा पद्धति की जानकारी विस्तार से दी. इसके गुण व प्रयोग की जानकारी दी. बताया कि यह घुटनों का दर्द, गैस, कब्ज व लीवर संबंधी समस्याओं में काफी लाभदायक है. होमियोपैथ की डा. सुनीता के अलावे आयुर्वेद के डा. बिरेंद्र, डा. शशिकांत द्ववेदी, योग प्रशिक्षक मानसी कुमारी ने 231 ग्रामीणों का होम्योपैथ, आयुर्वेद व योग से उपचार कर महत्वपूर्ण जानकारी दी. योग पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया. शिविर में जामुन, अशोक, बेल, नीम, आंवला, आम, अमरूद समेत अन्य 800 औषधीय पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुसेवक मदन लोहरा, कृष्णा कुमार, वीणा देवी, पंकज कुमार समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >