कार और बाइक के बीच टक्कर, दो घायल, एक रेफर

कार और बाइक के बीच टक्कर, दो घायल, एक रेफर

चंदवा़ एनएच-75 अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप गांव स्थित मुगलदाहा पुल के समीप मंगलवार की देर शाम कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गयी. दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये. बाइक सवार महताब अंसारी पिता ऐनुल अंसारी और हुसैन अंसारी पिता बशारत अंसारी ( बड़कागांव, चतरा) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की पहल पर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया. यहां डॉ प्रकाश बड़ाइक ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. महताब की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया. ज्ञात हो कि मुगलदहा पुल के समीप दो पक्की सड़क होने के कारण अक्सर वाहन चालक चकमा खा जाते हैं. कई बार नियंत्रण खोने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होते रहती है. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

चंदवा़ प्रखंड के हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. लातेहार सदर अस्पताल के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले कैंसर व हृदय रोगों के प्रति सचेत किया. प्राचार्या अनमोला शिल्पी एक्का व प्रिंसिपल इंचार्ज हम्माद रजा की मौजूदगी में सभी ने नशामुक्त जीवन जीने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >