विधायक ने लगाया जनता दरबार, कई आवेदन आये

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को विधायक प्रकाश राम की ओर से जनता दरबार लगाया गया.

चंदवा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को विधायक प्रकाश राम की ओर से जनता दरबार लगाया गया. कार्यक्रम में विधायक समेत उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ जयशंकर पाठक व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता के अलावा सभी विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे. जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बाबत विधायक को आवेदन सौंपा. सरोज नगर निवासी विकास अग्रवाल ने भूमि सीमांकन, जबकि रूद गांव के दामोदर दयाल भारती ने भी भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया. रक्सी गांव निवासी बाबूलाल प्रजापति ने आवेदन देते हुए कहा कि उसकी बेटी को कुछ लोग भगाकर राजस्थान ले गये हैं. वहां एक साल एग्रीमेंट में उसकी शादी करायी गयी है. वह वापस आना चाहती है. विधायक ने एएसआई सरोज सिंह को पुन: राजस्थान जाकर युवती को ढूंढने का निर्देश दिया. मेन रोड निवासी अनूप साहनी ने कहा कि उनकी जमीन ऑनलाइन तो सीओ ने जान बूझकर रोका है. सासंग गांव निवासी बजरंगी गुप्ता ने मनरेगा बीपीओ व कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से योजना में अवैध उगाही का आरोप लगाया. प्रखंड कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि 2023 से जलमीनार खराब है. कुम्हारटोली निवासी सागर कुमार ने कहा कि उनका ऑनलाइन रसीद नहीं कट रहा. वह दो माह से परेशान है. रामवि बरैनी टोला में बाउंड्री वॉल व चापानल की जरूरत को लेकर आवेदन दिया गया. रामपुर गांव निवासी राज मनीष कुमार ने राजस्व कर्मचारी पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगाया. सरोज नगर निवासी अनूप अग्रवाल ने बताया कि जबरन एक व्यक्ति उनकी जमीन पर कब्जा कर परेशान कर रहा है. उसने बताया कि परेशानी व दबंगई देख उसने पांच डिसमिल जमीन श्रीश्याम मंदिर बनाने के लिए दान दे दी है. विधायक ने कहा कि यदि डर के कारण कोई जमीन दान दे, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात की. अनूप अग्रवाल को दखल दिलाने का निर्देश दिया. बेतर व मड़मा गांव के लोगों ने डहुबेड़ा डैम के निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की. स्थानीय गर्ल्स हाई स्कूल की प्राचार्य दोरोथिया खलखो ने स्कूल परिसर में स्टेज व शेड निर्माण की मांग रखी. कहा कि बारिश के दिनों में पानी टपकता है. स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं ने हुटाप पंचायत के रोजगार सेवक सत्येंद्र पासवान पर एक-एक हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया. इस दौरान मइयां सम्मान योजना व पेंशन को लेकर भी आवेदन भी आये. मौके पर सभी विभाग के कर्मी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >