जिले में पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर : मुनेश्वर बेदिया

जिले में पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर : मुनेश्वर बेदिया

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के होटल कृष्णा इन में भाकपा माले का चतुर्थ जिला सम्मेलन आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव बिरजू राम ने की. मुख्य अतिथि मुनेश्वर बेदिया, किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह व पर्यवेक्षक देवकीनंदन बेदिया, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के प्रमंडलीय नेता कमेश सिंह चेरो उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत माले पार्टी का झंडोत्तोलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. मौके पर 13 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया. इसमें सचिव बिरजू राम, गोपाल प्रसाद, दुर्गा सिंह, संतोष सिंह, मुनेश्वर सिंह, धनेश्वर सिंह, नागेंद्र राम, राजेंद्र सिंह, मंजू देवी, डॉ रमेश कुमार, कृष्ण सिंह व बेंजामिन कुजूर शामिल हैं. मुख्य अतिथि श्री बेदिया ने कहा कि जिले में पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भूमि संबंधी मामलों में गंभीर त्रुटियां हैं. इन ज्वलंत मुद्दों को सुधारने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है. पर्यवेक्षक देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि लातेहार जिला खनिज संपदा से परिपूर्ण है. सरकार ठोस योजना बनाये तो छोटे-बड़े उद्योग और फैक्ट्री खोलकर रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता हैं, जिससे पलायन की समस्या काफी हद तक खत्म हो जायेगी. उन्होंने कहा कि वन पट्टा एवं पेशा कानून की जानकारी के अभाव में जंगलों में रहने वाले आदिवासी व ग्रामीण शोषण का शिकार हो रहे हैं. जिला सचिव बिरजू राम ने कहा कि जिले में दो डिग्री कॉलेज का भवन बनकर तैयार है. लेकिन वहां पढ़ाई समुचित रूप से शुरू नहीं हो सकी है. एक अन्य डिग्री कॉलेज की स्थिति भी दयनीय है. सम्मेलन में काफी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >