नावाडीह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

नावाडीह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

बरवाडीह़ प्रखंड की चुंगरू पंचायत के नावाडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में पंचायत विकास समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, समाजसेवी सुरेश सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सफल विद्यार्थियों को मिला मेडल व प्रशस्ति-पत्र : समारोह में मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खुशबू कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता कुमारी, इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली शोभा कुमारी समेत सभी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रमुख सुशीला देवी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है. वहीं, सुभाष सिंह ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का संचालन अजय प्रसाद ने किया. इस मौके पर कृष्णा यादव, धनु प्रसाद, नंदकिशोर सिंह, सोनू सिंह, अमन कुमार, उमेश सिंह, अनीता देवी, बब्बू कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. पीएम आवास योजना को लेकर ग्रामसभा आज बालूमाथ़ प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा व लाभुक चयन को लेकर पंचायत भवन बालूमाथ में मंगलवार की सुबह दस बजे ग्राम सभा आयोजित की जायेगी. मुखिया नरेश लोहरा ने पंचायत क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड सदस्य, उपमुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत कर्मियों व ग्रामीण जनता से ग्राम सभा में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. मुखिया ने बताया कि ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा. पंचायत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं व सुझावों पर चर्चा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >