छिपादोहर प्रखंड निर्माण को लेकर बैठक, जल्द कार्रवाई की मांग

छिपादोहर प्रखंड निर्माण को लेकर बैठक, जल्द कार्रवाई की मांग

बरवाडीह़ प्रखंड के नव प्रस्तावित छिपादोहर प्रखंड निर्माण को लेकर रविवार को छिपादोहर सामुदायिक भवन में प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष देवनाथ सिंह खरवार ने की, जबकि प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छिपादोहर प्रखंड निर्माण को लेकर एक दशक से अधिक समय से आवाज उठायी जा रही है. इसे पूरा करवाने के लिए स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा और रांची स्थित ग्रामीण विकास विभाग में पड़े फाइल को अमलीजामा पहनाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्री से भी अविलंब वार्ता की जायेगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड निर्माण में हो रहे विलंब को देखते हुए चयनित जमीन को सुरक्षित रखने को लेकर सीओ लवकेश सिंह से मुलाकात की जायेगी और भूमि को दूसरे को आवंटित नहीं करने की मांग की जायेगी. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल एक हस्ताक्षर अभियान चलायेगा और छिपादोहर फूट ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे जीएम, स्थानीय सांसद और रेल मंत्रालय को पत्राचार करेगा. मौके पर मुखिया सावित्री देवी, बेरिनिका कुजूर, रोहन सिंह, दिलीप कुमार सिंह, विजय सिंह, जनेश्वर सिंह, सविता देवी, सकेंद्र उरांव, मंगल सिंह, उपेंद्र ठाकुर, अशोक कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >