आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर बैठक, परिजनों से किया संवाद

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर बैठक, परिजनों से किया संवाद

बारियातू़ लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर शुक्रवार को बारियातू थाना परिसर में आत्मसमर्पण नीति को लेकर बैठक हुई. एसडीपीओ बिनोद रवानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के परिजनों से सीधा संवाद कर उनकी कठिनाइयां सुनीं. मुख्यधारा से जोड़ने की पहल : मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरेंडर कर चुके नक्सलियों और उनके परिवारों को समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिलाना है. अधिकारियों ने परिजनों से जमीन विवाद, बच्चों की पढ़ाई और कोर्ट में लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की. एसडीपीओ श्री रवानी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि घोषित इनाम राशि, शैक्षणिक शुल्क और कानूनी सहायता के लिए प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा. स्वास्थ्य सुविधा और त्वरित सहायता : बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से परिजनों के बीच आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किये गये, ताकि उन्हें नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल सके. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है और किसी भी समस्या के लिए वे बेझिझक संपर्क कर सकते हैं. मौके पर बीडीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, कृष्ण पाल पवैया, अमरेंद्र कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी भूपेश पाठक सहित कई विभागों के कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >