मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आज से, निषेधाज्ञा लागू

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आज से, निषेधाज्ञा लागू

लातेहार ़ जिले में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा तीन फरवरी से प्रारंभ होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी. मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9:45 से अपराह्न एक बजे तक और इंटर (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की परीक्षा अपराह्ण 2 से 5:15 बजे तक आयोजित होगी. जिला में मैट्रिक के 45 व इंटर के 30 परीक्षा केंद्र : इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए जिला में कुल 45 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें कुल 11634 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जबकि इंटर की परीक्षा के लिए कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, जिसमें कुल 7272 परीक्षार्थी शामिल होंगे. निषेधाज्ञा लागू : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक द्वारा धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू किया गया है. यह निषेधाज्ञा सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के परिधि में लागू रहेगा. परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के अगल-बगल अनावश्यक भीड़, मटरगस्ती, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग एवं अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलने तथा कदाचार से संबंधित किसी प्रकार का वस्तु, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण का उपयोग करने आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है. एसडीओ श्री रजक ने बताया कि निषेधाज्ञा 3 से 23 फरवरी तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >