लातेहार में BDO का निरीक्षण: बदहाल स्कूल देख अधिकारी का चढ़ा पारा, कहा- 'परीक्षार्थी परीक्षा देंगे या धूल फांकेंगे?'

Matric Intermediate Exam: 3 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. स्कूलों में गंदगी और सुविधाओं के अभाव पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रबंधन को फटकार लगायी.

Matric Intermediate Exam, लातेहार: तीन फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट तथा मैट्रिक परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय की स्थिति देख बीडीओ ने गहरी नाराजगी जतायी. विद्यालय के कमरों की दीवारों पर जाले लटके मिले और बेंच-डेस्क धूल से पटे हुए थे. साफ-सफाई के अभाव और बदहाली को देख बीडीओ ने विद्यालय प्रबंधन को कड़ी फटकार लगायी.

बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव

बीडीओ ने बालिका उच्च विद्यालय और राजा मेदनीराय इंटर कॉलेज का भी दौरा किया. प्लस टू स्कूल में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, शौचालय की लाइट और पंखों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पायी गयी. स्मार्ट क्लास और पेयजल व्यवस्था की जांच के दौरान मिली खामियों को देख बीडीओ ने प्रबंधन को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया.

Also Read: Garhwa: रंका में अतिक्रमण हटाने का विरोध, आक्रोशित ग्रामिणों ने 1 घंटे NH को किया जाम

साफ-सफाई का दिये सख्त निर्देश

बीडीओ ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि परीक्षा शुरू होने से पहले पूरे परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करें और परीक्षार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पंखा और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा कई शिक्षक उपस्थित थे.

Also Read: 8 किलोमीटर की पैदल दूरी और हाथ में खाली झोला! लातेहार में राशन की आस में टूटी उम्मीद, डीलर ने फेरा मुंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >