आदिवासी परंपरा के तहत गंदूर बिगाई का हुआ सामूहिक आयोजन

आदिवासी परंपरा के तहत शुक्रवार को फुलसू पंचायत अंतर्गत मतकोमा गांव में ग्रामीण महिलाओं ने सामूहिक गंदूर बिगाई कार्यक्रम का आयोजन किया

प्रतिनिधि बारियातू : आदिवासी परंपरा के तहत शुक्रवार को फुलसू पंचायत अंतर्गत मतकोमा गांव में ग्रामीण महिलाओं ने सामूहिक गंदूर बिगाई कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गंदूर के साथ शामिल हुईं. ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गंदूर बिगाई की यह परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है. मान्यता है कि इस परंपरा के पालन से गांव में रोग-दुख कम होते है. सुख-समृद्धि बनी रहती है. गंदूर बिगाई के दिन गांव के प्रत्येक घर से घरेलू कचरा (गंदूर), अक्षत, कुछ पैसे व तपावन एकत्र किया जाता है. गांव की पूरब दिशा की सीमा से पार जाकर पाहन पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है. गांव के उज्ज्वल भविष्य, सुख-शांति व समृद्धि की कामना कर गंदूर फेंका जाता है. यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष माघ माह की समाप्ति से पहले आयोजित किया जाता है. यह ग्रामीण एकता व सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करती है. करमटांड़ विद्यालय में जंगली हाथी का उत्पात बारियातू : प्रखंड के साल्वे पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय करमटांड़ में गुरुवार की रात झुंड से बिछड़े एक अकेले हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. मध्य रात्रि विद्यालय परिसर में घुसकर हाथी ने विद्यालय के स्टोर रूम, कार्यालय व कक्षा के दरवाजे व खिड़कियों को तोड़ दिया. इस दौरान हाथी ने यहां मध्याह्न भोजन योजना के लिए रखा करीब एक क्विंटल चावल खाकर व इधर-उधर बिखेर कर बर्बाद कर दिया. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोवर्धन साव व विद्यालय अध्यक्ष लालदेव गंझू ने बताया कि विद्यालय को भारी क्षति हुई है. चावल के नष्ट हो जाने के कारण अब विद्यालय में मध्याह्न भोजन संचालन में परेशानी उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने संबंधित विभाग से क्षति का अविलंब आकलन कराने, मध्याह्न भोजन के लिए पुनः चावल उपलब्ध कराने व क्षतिग्रस्त दरवाजे-खिड़कियों की मरम्मत कराने की मांग की है. उन्होंने घटना कि जानकारी संबंधित विभाग व वन विभाग को आवेदन देकर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >