महिला वार्ड सदस्य व पंसस सदस्यों ने सीखे अधिकार और कर्तव्य, प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे

महिला वार्ड सदस्य व पंसस सदस्यों ने सीखे अधिकार और कर्तव्य, प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे

बारियातू़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस विशेष अभियान में प्रखंड क्षेत्र की सभी महिला पंचायत समिति सदस्यों एवं महिला वार्ड सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नेतृत्व क्षमता का गुर सीखा. पंचायती राज व्यवस्था और अधिकारों की मिली जानकारी : तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को पंचायती राज व्यवस्था में उनकी भूमिका, ग्राम सभा की शक्तियां, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और बजट निर्माण से संबंधित तकनीकी जानकारियां दी गईं. प्रशिक्षकों ने समूह चर्चा के माध्यम से महिलाओं को लैंगिक समानता, सामाजिक अंकेक्षण और सरकारी योजनाओं की निगरानी के प्रति जागरूक किया. अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला प्रतिनिधियों को आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम बनाना है, ताकि वे पंचायतों के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ समापन : प्रशिक्षण के अंतिम दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाली सभी महिला जनप्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जमीनी स्तर पर अपने दायित्वों को निभाने में आत्मविश्वास मिलेगा. मौके पर प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >