मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आवास कर्मियों ने काला बिल्ला लगा जताया विरोध

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आवास कर्मियों ने काला बिल्ला लगा जताया विरोध

चंदवा़ राज्य आवास कर्मी संघ, झारखंड के आह्वान पर चंदवा प्रखंड कार्यालय के आवास योजना कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को कर्मियों ने हाथों पर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया. आवास समन्वयक कुशध्वज कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर प्रिंस कुमार ने बताया कि मानदेय में संशोधन और सेवा शर्तों को लेकर कर्मचारियों में भारी असंतोष है. न्यूनतम 36 हजार मानदेय व नियमितीकरण की मांग : संघ ने सरकार को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि जिला और प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मियों का मानदेय संशोधित कर न्यूनतम 36 हजार से 70 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाये. इसके अलावा सेवाकाल की गणना, स्पष्ट सेवा शर्तें, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल और सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं. कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गयी है, जिससे आर्थिक कठिनाइयां बढ़ गई हैं. 17 मार्च से सामूहिक हड़ताल : घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 16 से 18 फरवरी तक काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन के बाद अब आंदोलन उग्र होगा. संघ ने चेतावनी दी है कि यदि वार्ता सफल नहीं हुई तो 23 और 25 फरवरी को कलम बंद हड़ताल की जायेगी. इसके बाद 10 मार्च को जिला व राज्य मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा. बात नहीं बनने पर 17 से 20 मार्च तक सामूहिक हड़ताल और अंततः सात अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. कर्मियों ने सरकार से शीघ्र समाधान की अपील की है ताकि आम जनता को असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >