लातेहार : मारवाड़ी युवा मंच ने वॉकाथॉन का किया आयोजन, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

मारवाड़ी युवा मंच, चंदवा शाखा ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'वॉकाथॉन 2.0' का सफल आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

चंदवा(लातेहार). राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, चंदवा शाखा की ओर से रविवार को वॉकाथॉन 2.0 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया. पैदल चाल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन चंदवा थाना के एएसआई पवन कुमार और मारवाड़ी युवा मंच चंदवा शाखा के अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव

इस अवसर पर विक्रम शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है. नियमित व्यायाम, पैदल चलने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि वॉकाथॉन के माध्यम से लोगों से अपने दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की गयी.

देशभर में आयोजित हो रहा वॉकाथॉन

बताया गया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की देशभर की करीब 800 शाखाओं के साथ झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी वॉकाथॉन और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

कार्यक्रम में शाखा सचिव सुमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, अभिषेक बसिया, वेदांत अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, गणेश प्रिंस सहित समाज के अन्य गण्यमान्य लोग और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >