ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटा, इलाज के दौरान हुई मौत

बरवाडीह के मंगरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय रामू तूरी की मौत हो गई। इलाज के दौरान मेदिनीनगर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

लातेहार,बरवाडीह. सीआइसी सेक्शन बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित मंगरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सोमवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उनकी पहचान प्रखंड के बभंडीह ग्राम निवासी 50 वर्षीय रामू तूरी के रूप में हुई है. रेल हादसा में उनके दोनों पैर कट गये. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल रामू तूरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

परिजनों में छाया मातम

यहां डॉ अनुपमा एक्का व डॉ अमित कुमार सिंह ने उनका प्राथमिक इलाज कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. मेदिनीनगर पहुंचने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गयी. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. हादसा कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना कारण बना गलत तरीके से निर्मित ठोकर ,पलटा ऑटो चालक की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >