थाना आने वाले हर फरियादी की सुनें, संवेदनशील होकर करें शिकायतों का निपटारा : किशोर कौशल

थाना आने वाले हर फरियादी की सुनें, संवेदनशील होकर करें शिकायतों का निपटारा : किशोर कौशल

लातेहार ़ पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) किशोर कौशल ने गुरुवार को बरवाडीह अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कार्यालय और मंडल डैम परियोजना क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाये रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई कड़े निर्देश दिये. कांडों के निष्पादन में लायें तेजी : एसडीपीओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने बरवाडीह, छिपादोहर और मनिका थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के अनुसंधान की अद्यतन स्थिति जानी और लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. श्री कौशल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाये और थाना पहुंचने वाले हर शिकायतकर्ता की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाये. उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा ऐसी हो जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव जगे. पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : डीआइजी ने मंडल डैम परियोजना स्थल और वहां निर्माणाधीन व संचालित पुलिस कैंपों का भी जायजा लिया. क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और बड़ी संख्या में लोग आते हैं. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटकों या स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये. निरीक्षण के दौरान मौजूद लोग : मौके पर एसडीपीओ भरत राम, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर राहुल मंडल सहित बरवाडीह, छिपादोहर और मनिका के थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >