चंदवा में वज्रपात से किशोरी की मौत, 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल

Lightning Kills Teenager in Chandwa: सोमवार की शाम सभी बच्चे-बच्चियां अपने घर के समीप ही खेल रहे थे. तेज हवा चलने के बाद आम चुनने के लिए वे लोग जमा हुए थे. इसी दौरान हल्की बारिश होने लगी. वे लोग आम चुनने के क्रम में आम पेड़ के नीचे खड़े हो गये. अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में सभी बच्चे आ गये.

Lightning Kills Teenager in Chandwa| चंदवा (लातेहार), सुमित : लातेहार जिले के चंदवा में सोमवार की शाम जमीरा पंचायत अंतर्गत महुआमिलान गांव के तुपी टोला में व्रजपात की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गयी. इस घटना में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतका की पहचान रेशमी कुमारी (16) पिता स्व अघनु गंझू के रूप में हुई है. घायलों में अमर लोहरा पिता बबलू लोहरा (10), करण लोहरा पिता मुनेश लोहरा (12), आरती कुमारी (12) व सुचिता कुमारी (10) (दोनों पिता बिनोद भुइयां) शामिल हैं. स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रेफर कर दिया गया.

आम चुनने के लिए जमा हुए थे बच्चे

सोमवार की शाम सभी बच्चे-बच्चियां अपने घर के समीप ही खेल रहे थे. तेज हवा चलने के बाद आम चुनने के लिए वे लोग जमा हुए थे. इसी दौरान हल्की बारिश होने लगी. वे लोग आम चुनने के क्रम में आम पेड़ के नीचे खड़े हो गये. अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में सभी बच्चे आ गये. आनन-फानन में सभी को सीएचसी ले जाया गया. यहां डॉक्टर ने रेशमी कुमारी को मृत घोषित कर दिया. घायल बच्चों का इलाज चल रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झामुमो और भाजपा नेता घायलों से मिलने सीएचसी पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो नेता शीतमोहन मुंडा, भाजपा नेता विजय दुबे सीएचसी पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका रेशमी जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोल की नौवीं कक्षा की छात्रा थी. खबर लिखे जाने तक मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी जा रही थी.

इसे भी पढ़ें

26 मई 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर? रसोई गैस कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा, यहां देखें

Koderma News: कोसमाडी गांव में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

आतंकवाद पर राजनीति! भाजपा ने पूछा- सुप्रियो झामुमो के प्रवक्ता हैं या पाकिस्तान के?

झारखंड में बकरी चोरी करने आये छत्तीसगढ़ के लोगों की जमकर हुई कुटाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >