लातेहार. जिला अधिवक्ता संघ एवं जिला अधिवक्ता परिषद के तत्वाधान में गुरूवार को जिला अधिवक्ता संघ परिसर में अधिवक्ताओ द्वारा पौधारोपण किया गया. मौके पर संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है इसे बचाना हमारा कर्तव्य है. परिषद के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय द्वारा बताया गया कि वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं की सकती है, इसलिए सभी को वृक्ष लगाना चाहिए. वरीय अधिवक्ता राजमणि प्रसाद ने कहा कि पेड़ पौधा को हमें अपने संतान की तरह रखना चाहिए. पेड़ पौधे हमारे लिए सबसे उपयोगी है उनके बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं हो सकती है. मौके पर बृंद बिहारी प्रसाद यादव, रमन कुमार महतो, रिंकू पांडेय, दुलारे हसन, विवेक कुमार गुप्ता व सौरभ जायसवाल समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे.
अधिवक्ताओं ने किया पौधारोपण

उपस्थित अधिवक्ता | Prabhat Khabar Network
Copied link
लातेहार जिला अधिवक्ता संघ और परिषद ने मिलकर परिसर में पौधारोपण किया। वकीलों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षों को जीवन के लिए अनिवार्य बताया।