छिपादोहर में विहिप-बजरंग दल का स्थापना दिवस, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

लातेहार के छिपादोहर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और एकजुटता का संकल्प लिया गया।

बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर मंडल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का स्थापना दिवस शिव मंदिर स्थित विवाह मंडप परिसर में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ओम मंत्र के उच्चारण और श्रीराम जय राम के जयघोष के साथ हुई.

पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय तिवारी ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य और कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने और इसे मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया.

एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील

विशिष्ट अतिथि संजय लोहार ने कहा कि संगठन मजबूत रहेगा, तभी धार्मिक और सामाजिक कार्यों को मजबूती से पूरा किया जा सकेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की.

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन शंकर चंद्रवंशी ने किया. मौके पर कृष्ण कुमार पांडेय, अंकित कुमार गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, प्रेम कुमार, बबन तिवारी, बृज देव प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र राम, कृष्ण यादव, जयराम सिंह, भिखराज सिंह, कपिल देव सिंह और धर्मेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >