नशे के खिलाफ लातेहार की महिलाओं ने संभाला मोर्चा, ग्रामसभा में बिक्री-सेवन रोकने का सामूहिक फैसला

लातेहार के उदयपुरा गांव की महिलाओं ने नशे को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाया है. मुखिया सुनीता देवी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में गांव को नशामुक्त बनाने की अनोखी पहल की गई है. जानिए इस सामूहिक प्रयास का पूरा प्लान.

लातेहार. सदर प्रखंड के जालिम पंचायत अंतर्गत उदयपुरा गांव की महिलाओं ने गांव को नशामुक्त बनाने की पहल शुरू की है. मुखिया सुनीता देवी के नेतृत्व में मंगलवार को महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी. पोस्टर-बैनर के माध्यम से भी लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया.

ग्रामसभा में लिया सामूहिक निर्णय

मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनका भविष्य और परिवार प्रभावित हो रहा है. ग्रामसभा में महिलाओं ने सामूहिक निर्णय लिया है कि गांव में मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन नहीं होने दिया जायेगा. पकडे जाने पर ग्रामीण स्तर पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है.

महिलाओं ने आंगनबाडी केंद्र से विभिन्न टोलों तक जागरूकता अभियान चलाया और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की.

युवाओं में जा रहा सकारात्मक संदेश

लीलावती उरांव ने कहा कि अभियान से युवाओं में सकारात्मक संदेश जा रहा है. शराब के सेवन से होने वाली घटनाओं पर भी ग्रामीणों की पहल से लगाम लग रही है.

अभियान में सीता देवी, नवरी देवी, सीमा कुमारी, बिमला उरांव, सीमा उरांव, ललिता देवी, राजकुमारी देवी, ललिता उरांव, बिफती उरांव समेत कई महिलाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >