विकास कार्यों में योगदान को सराहा, सेवानिवृत्त पंचायत सेवक वीरेंद्र सिंह को दी विदाई

लातेहार के गारू प्रखंड कार्यालय में सेवानिवृत्त पंचायत सेवक बिरेंद्र कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना की।

गारू. प्रखंड कार्यालय सभागार में बारेसांढ़ पंचायत के सेवानिवृत्त पंचायत सेवक वीरेंद्र कुमार सिंह को सादे समारोह में विदाई दी गयी. बीडीओ अभय कुमार ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कार्य एवं व्यवहार की प्रशंसा की.

विकास कार्यों में रही महत्वपूर्ण भूमिका

वक्ताओं ने कहा कि वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया. पंचायत और प्रखंड स्तर पर विकास कार्यों के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. बीडीओ ने उनके सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के सुखमय, शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण होने की कामना की.

पुष्पगुच्छ और उपहार देकर किया सम्मानित

मौके पर प्रखंड कर्मियों ने सेवानिवृत्त वीरेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया. विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया. सहकर्मियों ने उनके साथ बिताये अनुभवों को साझा किया.

मौके पर प्रधान सहायक नरेश राम, पंचायत सेवक मुकेश भगत, सूरज कुमार, रोहित कुमार, अंजुम निशा, विनोद उरांव, एमओ साकेत कुमार, जेएसएलपीएस के गौरव कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >