बारियातू में NDPS एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, घर पर छापामारी कर पुलिस ने पकड़ा

बारियातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के एक फरार अभियुक्त देवाली गंझू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर पर छापामारी कर उसे पकड़ा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बारियातू. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त देवाली गंझू को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि बारियातू थाना कांड संख्या 11/23 का अभियुक्त देवाली गंझू (पिता भैरो गंझू) डाकादिरी स्थित अपने घर पर रह रहा है.

घर पर छापामारी कर पुलिस ने पकडा

सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने डाकादिरी गांव स्थित देवाली गंझू के घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे लातेहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

छापामारी दल में एसआइ जितेंद्र कुमार, एसआइ राजकिशोर प्रसाद समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >