हेरहंज. सेरनदाग पंचायत के खपिया गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. जिला परिषद सदस्य चंचला देवी और समाजसेवी शिवनाथ रजक ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे.
खपिया ने सिकिद को दी शिकस्त
टूर्नामेंट के पहले दिन खपिया और सिकिद की टीम के बीच मुकाबला हुआ. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया. अंत में खपिया की टीम ने सिकिद को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की.
पढ़ाई के साथ खेल में भी भाग लेने की अपील
उद्घाटन के मौके पर चंचला देवी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है. युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उसे निखारने का बेहतर अवसर मिलता है. कमेंटेटर चंदन कुमार ने मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
