बारियातू में 23 सितंबर को लगेगा कर्मा जतरा मेला, भास्कर भोक्ता बने समिति के अध्यक्ष

राजगुरु गांव में कर्मा जतरा समिति का गठन कर लिया गया है, जो 23 सितंबर को लगने वाले जतरा मेले की तैयारियों को संभालेगी. भास्कर भोक्ता को समिति का अध्यक्ष चुना गया है.

बारियातू. शिबला पंचायत के राजगुरु गांव स्थित डरलगवा मैदान में कर्मा जतरा समिति के गठन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बिनोद पाहन ने की. बैठक में कर्मा पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले जतरा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी.

बैठक में 23 सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक डरलगवा मैदान में कर्मा जतरा मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मेला के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन भी किया गया.

भास्कर भोक्ता अध्यक्ष, रवि यादव सचिव बने

समिति में भास्कर भोक्ता को अध्यक्ष, रवि यादव को सचिव, दीपक भोक्ता और अरुण राम को उपसचिव, प्रीतम भोक्ता और कमलेश भुइयां को उपाध्यक्ष तथा राम गंझू और चमन भोक्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

सदस्य के रूप में बिसुन भोगता, पिंटू राम, लालदीप, कुलदीप गंझू, संदीप यादव, जागेश्वर गंझू, राजेंद्र गंझू, लक्ष्मण कुमार, पंकज कुमार, अरविंद गंझू, दामोदर यादव, मनदीप उरांव, छोटेलाल, विमलेश, झबर ठाकुर, प्रदीप पांडेय और गुड़न गंझू को शामिल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >