चंदवा में फुटबॉल खिलाड़ियों को मिली नयी जर्सी, झामुमो जिलाध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला

लातेहार में झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने जमनिया खाड़ फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को जर्सी बांटी और उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

लातेहार. चंदवा प्रखंड की सासंग पंचायत के सोस, बुलहु और किता गांव की जमनिया खाड़ फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के बीच झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने जर्सी का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं

लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित मंच, संसाधन और प्रोत्साहन मिले. उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और लगन के साथ खेलते हुए गांव, पंचायत और जिले का नाम रोशन करने की अपील की.

खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >