लातेहार में घर से 5 लाख के गहने-नकदी चोरी, चोरों ने पड़ोसियों के दरवाजे भी बाहर से किए बंद

लातेहार के बारियातू जागीर गांव में चोरों ने एक घर से लाखों के गहने और नकदी उड़ाए. वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र की शीशी पंचायत के बारियातू जागीर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने संजय साव, पिता कृष्णा साव के घर से लाखों रुपये की चोरी कर ली. चोर घर से नकद रुपये के अलावा करीब चार से पांच लाख रुपये मूल्य के सोना, चांदी समेत अन्य जेवरात लेकर फरार हो गये. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

सुबह जागने पर बाहर से बंद मिला दरवाजा

संजय साव ने बताया कि उनकी पत्नी रात में घर के एक कमरे में सो रही थी. शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली और वह दरवाजा खोलने गये, तो सिटकनी बाहर से बंद मिली.

इसके बाद उन्होंने किसी तरह खिड़की के रास्ते बाहर निकलकर दूसरे कमरे में जाकर देखा. वहां घर का सामान बिखरा हुआ था. सामान की जांच करने पर बक्से में रखे नकद रुपये और जेवरात गायब मिले.

यह भी पढ़ें : लातेहार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो किशोर गंभीर घायल; सदर अस्पताल में भर्ती

आसपास के घरों की सिटकनी भी की बंद

बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया. उन्होंने आसपास के कुछ अन्य घरों की सिटकनी भी बाहर से बंद कर दी थी, ताकि लोग बाहर निकलकर शोर न मचा सकें.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की

एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >