बारियातू में 30 किसानों को दी गयी आधुनिक खेती की जानकारी, उन्नत बीज से पशुपालन तक प्रशिक्षण

बारियातू में किसानों के लिए समेकित कृषि प्रणाली पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है. इसमें खेती के साथ पशुपालन जोड़कर आय बढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे हैं.

बारियातू. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एटिक सेंटर में मंगलवार को एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत समेकित कृषि प्रणाली विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न गांवों के 30 किसानों ने हिस्सा लिया.

खेती के साथ पशुपालन जोडने पर जोर

प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी गणेश राम महली, बालूमाथ के सहायक तकनीकी प्रबंधक मो शमीम अंसारी और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक परमानंद ने किसानों को खेती के साथ पशुपालन जोडकर आय बढाने के तरीके बताए. किसानों को फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, जैविक खाद निर्माण, कृषि अवशेषों के उपयोग और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की जानकारी दी गयी.

उन्नत बीज और आधुनिक तकनीक की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को उन्नत बीज के चयन, फसल प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीक और पशुओं की देखभाल के बारे में बताया गया. प्रशिक्षकों ने कहा कि समेकित कृषि प्रणाली अपनाने से किसान केवल एक फसल पर निर्भर नहीं रहेंगे. खेती के साथ पशुपालन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों से आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा सकते हैं.

किसानों ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी कृषि संबंधी समस्याएं भी रखीं, जिनका समाधान बताया गया. किसानों से विभागीय योजनाओं और उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की गयी.

मौके पर कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र उरांव, कृषक मित्र मो मिस्टर, पप्पू यादव, अजय उरांव, जगदीश प्रसाद, सुनील कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >