बरवाडीह में जिला कराटे प्रतियोगिता की तैयारी तेज, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

लातेहार जिला कराटे प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर है। रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में खिलाड़ी आत्मरक्षा के गुर सीख रहे हैं, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे।

बरवाडीह. प्रखंड में आयोजित होनेवाली लातेहार जिला कराटे प्रतियोगिता की तैयारी में खिलाड़ी जुट गये हैं. रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में विभिन्न विद्यालयों और क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं. प्रशिक्षण में एसटी क्लारेट स्कूल, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल छिपादोहर समेत अन्य स्थानों के खिलाड़ी शामिल हैं.

कराटे तकनीक और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसई मदन लाल खिलाड़ियों को कराटे की विभिन्न तकनीकों के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं. लातेहार जिला कराटे संघ के सचिव जंग बहादुर सिंह के अलावा चंदन कुमार, रमेश कुमार और रंजन सिंह भी खिलाड़ियों की तैयारी में सहयोग कर रहे हैं.

बेहतर प्रदर्शन करनेवालों का होगा चयन

प्रशिक्षक सेंसई मदन लाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची के खेलगांव में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >