लातेहार पुलिस ने 13 साल से फरार झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार को किया गिरफ्तार

Latehar Crime News: लातेहार पुलिस ने करीब 13 साल से फरार चल रहे झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने यह जानकारी दी है.

Latehar Crime News|लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (JSJM) के सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार उर्फ राजेश सिंह उर्फ टुला सिंह उर्फ राजेश जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी पुलिस मुख्यालय मे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के पास से 9 एमएम कैलिबर का एक देशी रिवॉल्वर, 2 गोली, धमकी देने के लिए इस्तेमाल किये गये सिम लगे दो मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं.

12-13 साल से JSNM में सक्रिय था राजेश सिंह खरवार

एसपी ने बताया कि राजेश सिंह खरवार झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (झासंजनमुमो) में 12-13 वर्षों से सक्रिय था. उस पर पहले 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था. वर्ष 2016 के बाद राजेश निष्क्रिय हो गया. इसकी वजह से उस पर घोषित इनाम वापस ले लिया गया. उन्होंने बताया कि राजेश वर्ष 2012 से फरार चल रहा था.

राजेश सिंह के घर की हो चुकी है कुर्की-जब्ती

कोर्ट के आदेश पर राजेश सिंह खरवार के घर की कुर्की-जब्ती भी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि थर्ड रेलवे लाईन का निर्माण कर रही टीटीआईपीएल के संवेदक अंबाकोठी निवासी विकास तिवारी को लेवी के लिए राजेश ने वाट्सअप पर ऑडियो कॉल करके धमकी दी थी. इतना ही नहीं, वीडियो कॉल करके हथियार दिखाकर संवेदक को जान से मामरने की धमकी भी दी थी. इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 26/2025 दर्ज किया गया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसडीपीओ के नेतृत्व में राजेश की गिरफ्तारी के लिए बनी थी टीम

राजेश की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने राजेश को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि राजेश के खिलाफ लातेहार और गुमला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 13 मामला दर्ज है. राजेश का संबंध राहुल सिंह गैंग से भी है. राजेश ने पुलिस को अपने संगठन के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी है. पुलिस अब उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें

16 गुणा हुआ झारखंड का वार्षिक रेल बजट, नया ट्रैक बिछाने पर खर्च होंगे 56,694 करोड़ रुपए

3 साल में 1000 स्टार्टअप के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने की ये पहल

बगोदर और तमाड़ में सड़क हादसों में धनबाद और जमशेदपुर के 3 लोगों की मौत, 5 घायल

3 फरवरी को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, देखें आपके यहां क्या है रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >