भक्ति के रंग में रंगा लातेहार, जयघोष के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

भक्ति के रंग में रंगा लातेहार, जयघोष के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के हृदयस्थली शहीद चौक स्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 14वाँ वार्षिकोत्सव गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. सुबह नौ बजे मंदिर परिसर से पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. आयोजन के मुख्य यजमान विपिन बिहारी ठाकुर ने सपरिवार पूजन अनुष्ठान में भाग लिया. वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हुआ नगर : यज्ञाचार्य अनिल मिश्र तथा दिलीप मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा शहर के मुख्य पथ से होते हुए काली मंदिर मोड़ और मानस पथ होकर बाइपास चौक पहुंची. यहां से श्रद्धालु चाणक्यनगरी स्थित औरंगा नदी घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलशों में पवित्र जल भरा गया. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जय माता दी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और कुमारी कन्याओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया. कलश स्थापना और धार्मिक अनुष्ठान : नदी घाट से लौटकर कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलशों की स्थापना के साथ वेदी पूजन और पाठ का शुभारंभ किया गया. वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. 20 को होगा भव्य भंडारा : मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल महलका और सक्रिय सदस्य सागर कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को प्रातः नौ कन्या पूजन संपन्न होगा. दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद (भंडारा) का वितरण किया जायेगा. समिति ने सभी नगरवासियों से सपरिवार इस धार्मिक उत्सव में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है. श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति : इस अवसर पर ध्रुप प्रसाद, दीपक अग्रवाल, कृष्ण गुप्ता, पंकज पांडेय, संजय ठाकुर, रमेश ठाकुर, राजेश अग्रवाल, नीतिन कुमार, दिलीप ठाकुर, अरविंद ठाकुर, पंकज ठाकुर और जया कुमारी समेत काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >