लातेहार के लुरकुडिया विद्यालय में करम पर्व की धूम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

लातेहार के लुरकुडिया विद्यालय में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया और पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया. शिक्षा के साथ संस्कृति से जुड़ने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया.

लातेहार. सदर प्रखंड के धनकरा गांव स्थित बाबा कार्तिक उरांव लुरकुडिया विद्यालय परिसर में करम पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया.

करमा पर्व के महत्व पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समिति की ओर से जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, गुंजर उरांव, मोती उरांव, रमेश उरांव, तुलेश्वर उरांव और शिवेश कुमार समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया.

मंच संचालन करते हुए विद्यालय के संस्थापक-निर्देशक राम लाल राम ने करमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि करमा हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. इसे समाज को मिल-जुलकर मनाना चाहिए.

शिक्षा के साथ संस्कृति से जुड़ने का संदेश

कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति अपने अधिकार और कर्तव्यों को समझने के साथ समाज और देश के विकास में भी योगदान दे सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >