बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और पूजा समिति की बैठक रामदर्शन तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया. बेहतर भूमिका के लिए रवि सिंह को लगातार 14वीं बार अध्यक्ष चुना गया.
झाबर महावीर मंदिर में भी गठित हुई पूजा समिति
झाबर स्थित महावीर मंदिर में गजेंद्र हिमांशु की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समिति का गठन किया गया. मुरली प्रसाद को अध्यक्ष, रघुनंदन सोनी, सियानंद प्रसाद और वासुदेव उरांव को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण कुमार को सचिव, अमित कुमार को उपसचिव, दिलीप तिवारी को कोषाध्यक्ष और विशाल तिवारी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. सदस्य के रूप में अवधेश सोनी, गजेंद्र हिमांशु, धीरज साहू और प्रवेश सोनी को शामिल किया गया.
पिंडारकोम में रौशन यादव बने अध्यक्ष
पिंडारकोम गांव में हुई बैठक में रौशन यादव को अध्यक्ष, रवींद्र यादव को सचिव और किशन कुमार यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया. गंगेश्वर यादव, राजेश राम, दुर्गा यादव, गणेश यादव और बृजेंद्र यादव को उपाध्यक्ष, बली यादव को उपसचिव, भूपेंद्र यादव को स्वागताध्यक्ष, संजय यादव को महामंत्री, बबलू यादव को मीडिया प्रभारी और उमेश कुमार राम को सह मीडिया सहायक प्रभारी बनाया गया.
तीनों पूजा समितियों की बैठकों में भव्य पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, महाप्रसाद वितरण समेत दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गयी.
