महुआडांड़ में धूमधाम से मना बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव, अनाथ आश्रम के बच्चों को कराया भोजन

संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक जन्मोत्सव महुआडांड़ के दुर्गाबाड़ी प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर अनाथ आश्रम के बच्चों को भोजन कराया गया और दैनिक उपयोग की सामग्री भी दी गई.

महुआडांड़. प्रखंड के दुर्गाबाड़ी प्रांगण में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज की ओर से संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे बाबा गणिनाथ की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई. पुरोहितों ने सुबह 10 बजे तक पूजन संपन्न कराया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में समाज के लातेहार जिला अध्यक्ष सह मुख्य अतिथि नंदू प्रसाद और विशिष्ट अतिथि गेंदा प्रसाद समेत बाहर से आये अतिथियों का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया गया. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन हुआ. शिव शक्ति रांची की गायिका सविता और आनंद हलचल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.

अनाथ आश्रम के बच्चों को कराया भोजन

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक सहयोग और आपसी भाईचारा मजबूत करने पर जोर दिया गया. अनाथ आश्रम के बच्चों को भोजन कराया गया और दैनिक उपयोग की सामग्री भी दी गयी. वहीं, मैट्रिक की टॉपर बेबो कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय प्रसाद, उपाध्यक्ष बसंत प्रसाद, विकास प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, अशोक प्रसाद, मुकेश प्रसाद, सकल प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, आकाश कुमार, भोला कुमार, राजीव कुमार, अनुज कुमार, चंदन प्रसाद, विजय प्रसाद और सुमित कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >