लातेहार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो किशोर गंभीर घायल; सदर अस्पताल में भर्ती

लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में चेकनाका के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के चेकनाका के समीप शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान माको निवासी आशीष कुमार और गौरी कुमार के रूप में हुई है.

आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, बाजारटांड़ रोड की गली से एक युवक मोटरसाइकिल से मुख्य सड़क की ओर निकल रहा था. इसी दौरान आशीष और गौरी एक बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरे.

यह भी पढ़ें : लातेहार के डोरांग टोला में 24 घंटे से बिजली गुल, 25 KVA ट्रांसफार्मर पर 3 टोलों का भार

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद सड़क से गुजर रहे अधिवक्ता विक्रांत कुमार सिंह, अरविंद कुमार समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला. इसके बाद दोनों को टेंपो से सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

चिकित्सक ने किया प्राथमिक उपचार

सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ अभिषेक अंकुर ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >