झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू का हुआ अंतिम संस्कार
झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू का हुआ अंतिम संस्कार
चंदवा़ झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और वर्तमान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंझू का शुक्रवार की सुबह रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे सर्पदंश के शिकार हुए थे और तीन दिन तक संघर्ष करने के बाद जिंदगी की जंग हार गयें. रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद उनका शव शुक्रवार की शाम चंदवा स्थित पैतृक गांव कईलाखांड़ पहुंचा. शनिवार को विधि-विधान से गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसमें लगभग सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और जेएमएम के जिला व प्रखंड कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे. छोटे पुत्र विश्वकर्मा गंझू ने अंतिम संस्कार की सभी विधियां संपन्न की. इस मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला प्रवक्ता सुशील यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना देवी, पूजा कुमारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर भोक्ता, समशुल होदा, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव, उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि सुरेश यादव, दीपू सिन्हा, राजकुमार साहू, भाकपा के प्रमोद साहू, माकपा के अयूब खान, कांग्रेस के संजय दुबे, धनेश्वर उरांव, सुरेश उरांव, इरशाद मुन्ना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. पूर्व मंत्री श्री राम और जिलाध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि सुरेश गंझू झामुमो के ताकतवर योद्धा थे. उनका असमय निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखें नम थीं और वे उनके योगदान को याद कर भावुक हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
