कुएं से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

कुएं से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के नगड़ा ग्राम में मंगलवार को एक महिला का शव कुएं से बरामद किया गया. इसकी पहचान रानी देवी 28 वर्ष पति जितेंद्र पासवान ग्राम नगड़ा थाना बालूमाथ के रूप में हुई है. मृतका स्थानीय प्रखंड कार्यालय में सफाई का काम करती थी. इस बाबत पुत्र सत्यम पासवान ने बताया कि सोमवार की रात उसकी मां और बहन एक साथ सोयी हुई थी. सुबह मां बिस्तर पर नहीं थी. खोजबीन के दौरान घर के पास स्थित कुएं के पास चप्पल और शॉल पड़ा था. कुआं में देखा तो शव तैरता हुआ नजर आया. तत्काल सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकला. पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. महिला के पति जितेंद्र पासवान ने बताया कि वह रामगढ़ जिला के पतरातू में मजदूरी करता है. गांव में उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है. बावजूद इसके किस कारण से यह घटना घटी है इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है़ माता शबरी जयंती पर समाज को एकजुट रहने का संदेश बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित भुइयां टोली में मंगलवार को माता शबरी जयंती सह भुइयां मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड अध्यक्ष विजय भुइयां की अध्यक्षता और संटू भुइयां के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने माता शबरी के आदर्शों को याद किया. अध्यक्ष विजय भुइयां ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माता शबरी श्रीराम की अनन्य भक्त और तपस्विनी थीं. हमें उनके जीवन से श्रद्धा, धैर्य और भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए. समारोह के दौरान समाज के सभी लोगों ने माता शबरी के बताये मार्ग पर चलने और एकता बनाये रखने का संकल्प लिया. इस मौके पर दिनेश भुइयां, कांति देवी, उगनी देवी, आशा देवी, बनारसी भुइयां, लक्षु भुइयां सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >