विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें

विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें

लातेहार ़ जिला समाहरणालय के सभागार में जिला अनाबद्ध निधि मद के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की. इसमें योजनाओं की वर्तमान स्थिति, स्वीकृत राशि और व्यय विवरण का विस्तृत आकलन किया गया. विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी दी : बैठक में प्रभारी पदाधिकारी (डीएमएफटी) समीर कुल्लू ने उपायुक्त को जिले में संचालित विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी दी. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाये. उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाने और समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने पर जोर दिया. जनहित से जुड़ी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : उपायुक्त ने जनहित से जुड़ी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थल निरीक्षण अनिवार्य है. साथ ही, सरकारी राशि के व्यय में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि जिला अनाबद्ध निधि का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जरूरतों को देखते हुए त्वरित विकास करना है, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके. बैठक में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन और जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >