नगर पंचायत चुनाव में महिलाओं का दबदबा, कई केंद्रों पर पुरुषों को छोड़ा पीछे

नगर पंचायत चुनाव में महिलाओं का दबदबा, कई केंद्रों पर पुरुषों को छोड़ा पीछे

लातेहार ़ लातेहार नगर पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है. इस चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 13,060 वोट पड़े. आंकड़ों पर गौर करें तो पुरुषों की संख्या 6,654 रही, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6,406 दर्ज की गयी. हालांकि कुल आंकड़ों में पुरुष थोड़े आगे रहे, लेकिन कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया और उन्हें पीछे छोड़ दिया. आधा दर्जन से अधिक बूथों पर महिलाओं का दबदबा : नगर पंचायत के आधा दर्जन से अधिक ऐसे बूथ रहे जहां महिला मतदाताओं का दबदबा रहा. वार्ड संख्या 2 (प्राथमिक विद्यालय बानपुर) में कुल 505 वोट पड़े, जिसमें महिलाओं ने 258 तो पुरुषों ने 247 वोट दिये. इसी प्रकार, वार्ड संख्या 4 (सामुदायिक भवन खान मुहल्ला) में पुरुषों के 293 के मुकाबले महिलाओं ने 313 वोट डाले. वार्ड संख्या 5 के चांदनी चौक मतदान केंद्र के दो बूथों पर भी महिलाओं का पलड़ा भारी रहा, जहां क्रमशः 287 और 260 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि पुरुषों की संख्या 265 और 216 रही. वार्ड संख्या 6 (कुकुरटंगी) में 811 में से 421 महिलाओं ने वोट दिये, वहीं वार्ड संख्या 7 में 300 महिला मतदाताओं ने पुरुषों (280) को पछाड़ा. इसी क्रम में वार्ड संख्या 13 और 14 में भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा. वार्ड 13 में 315 महिलाओं ने और वार्ड 14 में 427 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं का यह उत्साह स्पष्ट करता है कि अब वे अपने अधिकारों और विकास को लेकर अधिक जागरूक हो चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >