दुर्गापूजा को लेकर कुटमू में बनी कमेटी, सिद्धेश्वर अध्यक्ष और प्रमोद उपाध्यक्ष

बेतला के कुटमू गांव में दुर्गापूजा के सफल आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है। सिद्धेश्वर पासवान को अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

बेतला. कुटमू गांव में दुर्गापूजा को लेकर ग्राम प्रधान रामचरित्र सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में पूजा के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया.

सिद्धेश्वर पासवान अध्यक्ष, प्रमोद रजक उपाध्यक्ष

कमेटी में सिद्धेश्वर पासवान को अध्यक्ष, प्रमोद रजक को उपाध्यक्ष, जयप्रकाश रजक को कोषाध्यक्ष और अखिलेश विश्वकर्मा को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. अध्यक्ष चुने जाने पर सिद्धेश्वर पासवान ने कहा कि सभी के सहयोग से दुर्गापूजा को भव्य रूप दिया जायेगा.

14 लोगों को बनाया गया संरक्षक

कमेटी में भगवान प्रसाद, अनिल कुमार, विजय कुमार, सुदेश्वर रजक, रमेश सिंह, रविंद्र प्रसाद, छोटेलाल पासवान, शंभु सिंह, संजय सिंह, उमाशंकर प्रसाद, राजकुमार सिंह, संतोषी सिंह, दयानंद विश्वकर्मा और गिरवर प्रसाद को संरक्षक बनाया गया.

वहीं दीपक प्रसाद, शिवनाथ सिंह, रोहित कुमार और कुंदन सिंह को सक्रिय सदस्य बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >