लातेहार पहुंचेगी गुरु रविदास कलश यात्रा, स्वागत की तैयारियां पूरी

संत रविदास की 650वीं जयंती पर काशी से निकली पवित्र कलश यात्रा आज लातेहार पहुंचेगी। भाजपा ने भव्य स्वागत और सामाजिक समरसता के संदेश के लिए पूरी तैयारी की है।

लातेहार: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर काशी (वाराणसी) से प्रारंभ हुई पवित्र कलश यात्रा का आगमन गुरुवार को लातेहार में होगा. कलश यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि संत गुरु रविदास ने समता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक और प्रेरणादायी है.

उन्होंने कहा कि कलश यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक मजबूती मिल सके. भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि कलश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि यात्रा के स्वागत और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंटू रजक ने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर ही समरस, समानतामूलक और सशक्त भारत का निर्माण संभव है. उन्होंने बताया कि यह कलश वंदन यात्रा 30 अगस्त तक जिला मुख्यालय में पहुंचेगी.

इसके बाद यात्रा मंडल स्तर और फिर बूथ स्तर तक जाएगी. बूथ स्तर पर कलश की पवित्र मिट्टी से संत रविदास मंदिर अथवा अन्य धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रेस वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे तथा जिला मंत्री मुकेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >